कई दशक से बिहार अपने विकास के लिए संघर्ष कर रहा है। आज कई दशक बीत जाने के बाद भी बिहार राज्य के संघर्ष का दौर खत्म होता नज़र
नहीं आ रहा। जागो बिहार दरअसल बिहार की ही जनता का मूवमेंट है जो बिहार के विकास के लिए संयुक्त रूप से इस मंच पर एक साथ आ रही है।
जागो बिहार, बिहार राज्य के बेहतरीन माइंड्स जो अलग अलग राज्यों या अन्य देशों में हैं उनको अपने गृह राज्य से जोड़ने और बिहार को प्रगति के पथ
पर आगे ले जाने की पहल है।
जागो बिहार, बिहार के विकास और युवाओं को रोज़गार से जोड़ने का एक इनिशिएटिव है। इसके अंतर्गत बिहार की जनता साझा रूप से बिहार के लिए 'इम्प्लॉयर' की भूमिका निभाएगी।
तकनीकि तौर पर यह एक ऐसा मंच है जो बिहार के सन्दर्भ में सभी जरूरी समस्याओं पर सोचेगी और उसके निदान का प्रयास करेगी। 'जागो बिहार' के तहत सही मायनों में बिहार
की जनता का अंत्योदय होगा।